पेड़ से टकराई अनियंत्रित होकर पलटी कार ,चालक बाल-बाल बचा ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, बृजमनगंज महराजगंज
कोल्हुई क्षेत्र के खरहरवा गांव के पास शुक्रवार की सुबह लोटन से नौतनवां की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे का कारण ड्राइवर को नींद आना बताया जा रहा है। गाड़ी में पनीर और मशरूम लोड था, और यह हादसा सुबह के समय हुआ जब ड्राइवर अचानक नींद की आगोश में आ गया। टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।
हादसे में ड्राइवर को हल्की चोटें आईं, लेकिन अच्छी बात यह रही कि गाड़ी में ड्राइवर के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया। ड्राइवर की हालत स्थिर बताई जा रही है।
गाड़ी में लोड पनीर और मशरूम भी आंशिक रूप से नुकसान हो गया, जिससे व्यापारी को आर्थिक क्षति हुआ। थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि सिर्फ वाहन को क्षति पहुँची है चालक सुरक्षित है।तहरीर मिलने पर आवश्यक करवाई की जाएगी।



