उत्तर प्रदेशमहाराजगंजशिक्षा

यूथ वालंटियर्स की कार्यशाला का आयोजन।

6 से 14 वर्ष के बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा पर हुई चर्चा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज

पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा निचलौल द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय यूथ वालंटियर्स के साथ कार्यशाला राहुल सास्कृत्यान शिक्षण संस्थान रेगहिया नवका टोला में संम्पन हुआ। शाखा निचलौल के साधना और मेनका देवी ने वालंटियर्स को बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल विवाह के दुष्प्रभाव और बाल शिक्षा के परिणाम के संदर्भ में पोस्टर और समूह चर्चा के माध्यम से समझाया गया। पुलिस चौकी शीतलापुर खेसरहा के हेड कांस्टेबल पंकज चौहान ने बाल सुरक्षा पर जोर देते हुए वालंटियर्स की भूमिका सूचना प्रदाता के रुप में हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने के लिए बताएं।विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश गुप्ता ने वालंटियर्स से अनुरोध किया कि अपने गांव क्षेत्र में 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को विधालय में दाखिला कराने के लिए जागरूक किया। और सभी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने पर बल दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रेगंहिया, मटरा,शितलापुर खेसरहा, झुलनीपुर, बहुआर, ठूठीबारी के वालंटियर्स और पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के श्रवण कुमार, साधना मेनका उपस्थिति रहे। उपस्थित वालंटियर्स राधेश्याम कुशवाहा, रीना कुशवाहा, श्याम विहारी ने कहा कि अगर इस प्रकार से हमारे गांव या जानकारी में बाल श्रम, बाल विवाह,बाल तस्करी की सूचना है तो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पुलिस 112, महिला हेल्पलाइन 181 वूमेन पावर 1090 हेल्पलाइन नंबर के संदर्भ में सूचना देंगे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!