अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नौकरी दिलाने के नाम पर 10 हजार की ठगी मुकदमा दर्ज।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम सेमरा कम्हरिया उर्फ तुलसीपुर के टोला खम्हागढ़ निवासी एक व्यक्ति से एक शख्स ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 10 हजार रुपए की ठगी कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शख्स के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया है।

कोर्ट के दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम सेमरा कम्हरिया उर्फ तुलसीपुर के टोला खम्हागढ़ निवासी अलाउद्दीन ने बताया है कि विदेश में नौकरी दिलाने के लिए निचलौल कस्बा निवासी एक शख्स से दो वर्ष पहले उसका संपर्क हुआ। उसने सऊदी अरब में घरेलू काम काज के लिए नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और इसके लिए पासपोर्ट की मांग की तथा एक लाख 10 हजार रुपए का खर्चा बताया। अलाउद्दीन ने उसे पासपोर्ट दे दिया और अपने मोबाइल से 90 हजार रुपए उसके बैंक खाता में ट्रांसफर कर दिया तथा शेष 20 हजार रुपए उसने बाजार में कुछ लोगों के सामने उस शख्स को नगद दिया। इसके बाद वह पासपोर्ट अपने पास रखकर कूट रचित दस्तावेज तैयार करके कैंसल फ्लाइट का फर्जी टिकट बना कर उसे दे दिया। अलाउद्दीन ने जब जांच कराया तो वह टिकट फर्जी निकला। उसके बाद जब उससे रकम और पासपोर्ट वापस मांगा गया तो वह पासपोर्ट और रकम वापस देने से मना करने लगा। पीड़ित अलाउद्दीन के अनुसार वह शख्स जब 29 फरवरी 2024 को निचलौल मंडी गेट पर मिला और उससे रकम तथा पासपोर्ट मांगा गया तो उसने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा और लात मुक्का से उसे मारा पीटा।

एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर रकम हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेश पर फखरे आलम निवासी कस्बा निचलौल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!