उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

कर्बला मार्गो का पुलिस ने किया निरीक्षण।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

फरेंदा कोतवाली क्षेत्र में मोहर्रम त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक ने गुरुवार को शाम को पुलिस बल के साथ भैया फरेंदा और परसा सहित अन्य ग्राम सभाओं का दौरा किया।पुलिस ने कर्बला जाने वाले मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौजूद रहे। कोतवाल ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए स्थिति का जायजा लिया गया है।ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष निर्देश दिए गए हैं। ऊंचे ताजिया के कारण पेड़ों की झाड़ियों और बिजली की लाइनों से बचाव के लिए सतर्कता बरतने को कहा गया है।निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षक कलीम अख्तर, दुर्गेश वैश्य और हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!