अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
पड़री खुर्द नहर में बहकर आया अज्ञात व्यक्ति का नंग धडंग शव, शिनाख्त नहीं।
पुलिस ने भेजा मर्चरी हाऊस।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
सिंदुरिया की तरफ से रविवार को 12.40 बजे नहर में बहकर आ रहे एक नंग धडंग शव को घुघली थाना क्षेत्र के पड़री खुर्द में पुलिस ने नहर से निकलवा कर पंचायतनामा के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है
सूचना पाकर थाना क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव उप निरीक्षक अनिल राय एवं साथी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने नगर में बहकर आ रहे शव को निकलवाया। उन्होंने बताया कि शव 40/45 वर्षीय पुरुष का प्रतीत हो रहा है। शव का पहचान करने का प्रयास किया गया किंतु पहचान नहीं हो पाया।उन्होंने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल मर्चरी हाउस भिजवाया गया है। शव का आसपास के क्षेत्र में पूछताछ एवं इंटरनेट मीडिया के जरिए पहचान का प्रयास किया जा रहा है।



