अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पढ़ने निकली दो छात्राएं गायब, गुमसुदगी दर्ज।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता कोल्हुई महराजगंज।

 

कोल्हुई कस्बे से दो दिन पूर्व स्कूल जाने के लिए निकली दो छात्राएं गायब हो गयी है, दोनों छात्राएं थाना क्षेत्र के ही एक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है।जानकारी के अनुसार एक छात्रा सोनौली की रहने वाली है जो कोल्हूई में रुम लेकर पढ़ाई करती थी।इसी दौरान कोल्हुई के छात्रा से परिचय हुआ और दोनों साथ पढ़ने जाती लगीं।रोज की तरह दो दिन पहले भी दोनों पढ़ने के लिए कालेज निकली, लेकिन वापस घर नही पहुंच सकी। दोनों के परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कही पता नही चल सका।सोनौली के छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज किया है। थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि गुमसुदगी दर्ज कर दोनों युवतियो की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!