उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

श्यामदेउरवा क्षेत्र की बेटी ने रचा इतिहास, पीसीएस में चयन।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

मलमलिया उर्फ सिरसिया गांव की बेटी ममता सिंह ने मुख्य सेविका पद पर चयनित होकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में उन्होंने सामान्य श्रेणी में सफलता हासिल की है। किसान अयोध्या सिंह की पुत्री ममता बचपन से मेधावी छात्रा रही हैं। स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह लखनऊ में पीसीएस की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने 24 सितंबर 2023 को आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त की। परिणाम की घोषणा के बाद गांव में खुशी का माहौल है। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा नेता निर्भय सिंह, रामप्रवेश उपाध्याय सहित कई लोगों ने ममता को बधाई दी है। ममता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाई और गुरुजनों को दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ममता की यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!