उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजराजनीति

क्षितिज सिंह बने जिला कांग्रेस कमेटी के मंत्री, कांग्रेसियों में हर्ष।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने श्री शिवजपत सिंह शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष एवं युवा नेता क्षितिज सिंह को कांग्रेस कमेटी का जिलामंत्री नियुक्त किया है। क्षितिज सिंह कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता, पूर्व प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के पुत्र हैं।

उनके मनोनयन पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया सिंह श्रीनेत, फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, गोपाल शाही, विनोद सिंह, तेज बहादुर पांडेय, डॉ घनश्याम मिश्र, गामा प्रसाद, इस्तेयाक अहमद, पूर्णमासी यादव, नूर आलम, सोहेल अहमद, जयप्रकाश लाल सहित तमाम कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी काफी मजबूत होगी। इनका परिवार आजीवन कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहा है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!