अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज

दो दिन पूर्व कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग कीशोरी के साथ एक युवक द्वारा घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया गया था । जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया। ज्ञात हो गांव के बगल के गांव का सीताराम नामक युवक घर में सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी के शोर मचाने के बाद युवक मौके से फरार हो गया था। घटना की जानकारी स्वजनों को होने पर पीड़िता की माँ ने थाने में नामजद शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपित के खिलाफ पास्को व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट थी। इसी दौरान पुलिस ने शनिवार को आरोपित को धरैचा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया किशोरी के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपित युवक के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!