उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

हर घर जल योजना हुई धराशाई, कब जागेगा विभाग।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

उपनगर मिठौरा में जल जीवन मिशन के तहत बरसों पूर्व बनी पानी की टंकी शो पीस बना हुआ है लगभग दो वर्ष पूर्व शुरू हुई योजना हाथी के दिखने वाले दांतों की तरह लोगों को मुंह चिढ़ा रही है और यहां के ग्रामीणों को शुद्ध पानी के लाले पड़े हुए हैं गांव के लोगों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व से घरों में पानी नहीं आ रहा । ग्रामीणों ने बताया कि कार्य दायी संस्था, जल निगम की लापरवाही का नतीजा है कि हम लोगों को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो रहा है इन लोगों ने कहा कि दो साल से कार्यदाई संस्था पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर नहीं पाई है इन लोगों ने बताया कि मिट्टी में पाइपलाइन धंस जाने से जगह-जगह लीकेज होने या पाइप टूट जाने से जल निगम के सुस्त कार्य से पानी का संचलन बंद हो गया। पानी न आने से ग्रामीणों में समस्या को लेकर बहुत नाराजगी है  ग्रामीण मकसूदन निगम मनोज पाठक उपेंद्र निगम संजय कुमार गुप्ता मुकेश निषाद अनिरुद्ध वर्मा कन्हई निषाद दिग्विजय मौर्य आदि लोगों ने जल निगम के अधिकारियों को इस समस्या को गंभीरता से लेने का अनुरोध किया है समस्या का निवारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया है समस्या का निवारण न होने पर इसकी सारी जिम्मेदारी जल निगम की होगी।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!