उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

गोसदन में बिजली कनेक्शन न होने पर समाजसेवी ने जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा निवेदन पत्र।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज

आदर्श जिला पंचायत गोसदन चौक महराजगंज में लंबे समय से बिजली कनेक्शन न होने से नाराज समाजसेवी रणजीत सिंह ने सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रार्थनापत्र देकर जल्द कनेक्शन दिलाने की मांग की। प्रार्थनापत्र में समाजसेवी ने लिखा कि लगभग तीन महीने पूर्व उन्होंने मौखिक रूप से इस समस्या से अवगत कराया था, जिस पर अध्यक्ष ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था। लेकिन अब तक गोसदन में बिजली की सुविधा नहीं मिल सकी है, जो गौ-माताओं के सम्मान और देखभाल के लिहाज से उचित नहीं है। रणजीत सिंह ने पत्र में आग्रह किया कि इस गंभीर मुद्दे पर प्राथमिकता के आधार पर विचार करते हुए जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे गो-सदन की व्यवस्थाएं बेहतर हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!