उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजराजनीति

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न, संगठन शक्तिशाली बनाने पर दिया गया जोर।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज

समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय महराजगंज में जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी बूथ कमेटी से लेकर सेक्टर, जोनल एवं विधानसभा कमेटियों का सत्यापन कर निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाएं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपें। उन्होंने कहा कि “मजबूत संगठन ही चुनावी जीत की कुंजी है। जब तक बूथ स्तर तक संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक हम सत्ता तक नहीं पहुंच सकते।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के लिए जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही ‘पीडीए चौपाल’ के माध्यम से गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला यादव, राजू दुबे, प्रणय गौतम, तैय्यब अंसारी, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, सतीश यादव, शत्रुघ्न कन्नौजिया, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय कन्नौजिया, युवजन सभा के अध्यक्ष अमरजीत सहनी, छात्रसभा जिलाध्यक्ष यगदत्त पासवान, विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव, विक्रम यादव, अरविंद यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष जफर अली, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. शेषनाथ बबलू सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह, सुमन ओझा, राजाराम भारती, विजय यादव, शमसुल होदा, संजय यादव, बिट्टू यादव, भीम यादव, अनिल यादव, अमरनाथ यादव, पप्पू यादव, डॉ. वाई.एस. पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!