अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
अभियान चलाकर तीन गाँवो में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन किया नष्ट।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, बृजमनगंज महराजगंज
कोल्हुई पुलिस ने मैनहवा के तीन गाँवो में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चला कर लहन किया नष्ट।
सूचना के आधार पर सोमवार को उपनिरीक्षक शाहनवाज खान के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव में छापेमारी करने पहुँची तो शराब बनाने वालों में भगदड़ मच गई। पुलिस टीम द्वारा अमवा, इंद्रजोत ,महमूदपुर गांव के बाहर जमीन में दबाया हुआ लहन बरामद कर नष्ट किया।
इस पुलिसिया कार्यवाई की भनक लगते ही शराब बनाने वाले घर छोड़ कर मौके से फरार हो गए, जिस वजह से पुलिस शराब बरामदगी नही कर सकी। समाजसेवियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस उच्चाधिकारियों से बचने के लिए अक्सर ऐसी कार्यवाही करती रहती है जिसमे समाज विरोधी कार्य करने वाले लोगों को पकड़ा नहीं जा सका। इस कार्यवाही में कोल्हुई पुलिस की टीम शामिल रही।



