उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत,तीन घायल।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज

कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार-झनझनपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर रात एक दुर्घटना हुई। पटेल ईंट उद्योग के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में अमरजीत वर्मा (32), गुंजेश यादव (22), निखिल यादव (24) और प्रद्युम्न यादव (25) शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने प्रद्युम्न यादव को मृत घोषित कर दिया। अमरजीत की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। अन्य दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बागापार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात बहाल किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!