उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मिश्रौलिया गांव का तालाब बना कूडें का ढेर।

दूषित पानी और दुर्गंध से राहगीर परेशान कावड़ियों को होगी दिक्कत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

 ब्लॉक क्षेत्र के गांव मिश्रौलिया में बना तालाब की स्थिति चिंताजनक हो गई है। तालाब में कूड़ा कचरा से भरा पड़ा है। तालाब से उठ रही दुर्गंध से आने-जाने वाले राहगीर तथा आस पड़ोस के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेन मार्ग के बगल में पोखरा स्थित होने से कुडा कचरा फेंका जा रहा है। सावन का महीना शुरू होने वाला है। इस तालाब से से होकर सैकड़ो कावड़ यात्री पंचमुखी इटहिया शिव मंदिर पर पहुंच जलाभिषेक करेंगे। लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस तालाब पर नहीं पड़ रही है। वर्तमान में तालाब में जलकुंभी कचरे के कारण तालाब का पानी दूषित हो गया है। मच्छरों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पानी के दुर्गंध से जानवर भी इस तालाब का पानी नहीं पी रहे हैं। राहगीर मोहन, जंत्री, कैलाश, उमेश, सुदामा का कहना है कि तालाब की सुंदरता के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस तालाब से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। राहगीर इस रास्ते से गुजरते समय नाक मुंह बंद करके गुजर रहे हैं। ग्राम विकास अधिकारी अब्दुल्ला ने कहा कि तालाब की सफाई और सुंदरीकरण की योजना तैयार कर ली गई। यह जल्द काम शुरू होगा तालाब को आकर्षक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!