उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में लगे सैकड़ों पेड़।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज ।

बृजमनगंज क्षेत्र के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मोहनगढ़ बृजमनगंज जनपद महराजगंज के प्रांगण में आयोजित एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत बृजमनगंज के लोक प्रिय चेयर मैंन राकेश कुमार जायसवाल एवं ग्राम प्रधान सतरजीत लोधी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ l इस अवसर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेन्द्र कुमार चौरसिया ने वृक्ष के मह्त्व को बताया और उपस्थिति 120 छात्रों के प्रत्येक घर एक पौधा रोपण हेतु दिया इस प्रकार आज 83 पौधों को दिया गया जिससे पौध रोपण की शृंखला आज दस हजार तिरानवे हो गया l कार्यक्रम का संचालन सभासद जयप्रकाश गौड़ ने किया lजिसमें हरसिंगार, चाँदनी, अमरूद, बेल, पाकड़, आँवला एव गुलमोहर के पौधे वितरित कियाl उक्त पौधे छात्रों की ईच्छा अनुसार लाया गया था जिसे बहुत ही मनोयोग से छात्रों ने अपने घर में ही रोपित करेंगे l इस अवसर पर सभासद झीनक विश्वकर्मा, अनिल मणि त्रिपाठी, भरत राम त्रिपाठी, दिव्या सिंह, ममता, सुमित्रा, गीता, सावित्री, बर्फीलाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!