माता-पिता का संस्कार सर्वोपरि है—नागर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज
आधारशिला वृद्धाश्रम गणेशपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (जज)सुनील कुमार नागर ने वृद्धजनों को विधिक जानकारी प्रदान की। (जज) नागर ने वृद्धजनों को आश्वस्त किया कि प्राधिकरण उनकी समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने संबोधन में कहा कि माता-पिता का संस्कार सर्वोपरि है इन्हें भूल कर लोग समाज को दूसरी दिशा में ले जा रहे हैं। इसके पश्चात उन्होंने कहा कि जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय कर कार्ड बनवाए जाएंगे। साथ ही, जिन लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड भी बनवाए जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान जज ने वृद्धाश्रम के निवास स्थल और रसोई का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर आशीष कुमार, कालिका सिंह और दीपक पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ध्रुव कुमार मिश्रा ने किया।वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप कुमार कटियार ने जज का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट किया।कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के कर्मचारी मनसा देवी, सोनू पासवान, अवनीश कुमार चौबे, दुर्गेश वर्मा, पंकज वर्मा, काजल चौहान, गीता चौहान, सीमा, प्रभावती, पूजा जसमती और अशर्फी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित वृद्धजनों को जलपान भी कराया गया।



