हिन्दू संगम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ दरोगा को बहाल करने की गूँजी आवाज़
चौकी प्रभारी दीपक सिंह के बहाली की मांग

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को लार के पिपरा स्थित श्रीराम मैरेज हाल में हिन्दू संगम का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में पहले सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। उसके बाद वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के अंत में प्रतीकात्मक रूप से प्रदर्शन कर लाइन हाजिर दरोगा दीपक सिंह को बहाल करने की मांग की गयी।

बैठक में विहिप, संघ, बजरंग दल, भाजपा से जुड़े लोग उपस्थित हुए। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद वक्ताओं ने बारी बारी से अपने विचार रखे।सभी ने एक स्वर से चौकी प्रभारी दीपक सिंह पर की गयी विभागीय कार्रवाई को तुष्टिकरण बताया। विभागीय कार्रवाई को दबाव में लिए गए फैसले की निंदा करते हुए उन्हें बहाल करने की मांग की गयी। वक्ताओं ने कहा कि दूसरे देश के झंडे लहराने वालों को गिरफ्तार नहीं किया तो यह लड़ाई यहीं नहीं रुकेगी। इस मामले को शासन के संज्ञान भी लाया जाएगा। कस्बा में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुस्लिमों की जांच करने की मांग उठी । वक्ताओं ने कहा कि यदि एसपी के एक आदेश पर दरोगा लाइन हाजिर हो सकता है तो उनके एक आदेश पर उन्हें बहाल किया जाना चाहिए। मुख्य रूप से अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह, मुरारी सिंह, बलबीर सिंह दादा, सत्येंद्र सिंह ने अपने विचार रखे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पुनीत शाही, सभापति कुशवाहा, देवेन्द्र सिंह राजू, कमलेश तिवारी, अमरीश चन्द्र कौशिक, राजेश सिंह, ओम प्रकाश मोदनवाल, विष्णु कांत तिवारी, रजनी कांत सिंह, बृजेश धर दुबे, हरिप्रकाश तिवारी, केपी त्रिपाठी, जगदीश यादव, अमित शाही, मनोज बरनवाल, संजय वर्मा, गोवर्धन सिंह, चुनचुन सिंह, राम जीवन तिवारी,अभिमन्यु चौरसिया, अरुण कुमार सिंह फाफा, विनोद ठठेरा, राजन सिंह विसेन, सूरज वर्मा, शीतल बरनवाल, राजेश आर्य, रजनीश पटेल, सतीश बरनवाल, अर्जुन पाल, सर्वेश तिवारी, नितिन मिश्रा सहित सैकड़ों हिंदूवादी उपस्थित रहे।
बैठक के बाद लाइन हाजिर दरोगा दीपक सिंह की बहाली की मांग को लेकर प्रतीकात्मक ढंग से प्रदर्शन भी किया गया।



