अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महिला की पिटाई करने पर केस दर्ज ।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज

मेड़ काटने को लेकर गाली गलौज के बाद महिला को मारना पीटना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम खैरहवां जंगल निवासी

झिनकी देवी ने बताया की 6 जुलाई की शाम 6 बजे मैं अपने खेत में सोहनी कर रही थी कि हमारे पटीदार विवेक चौहान मेड़ काटने को लेकर गाली गलौज किया जब मैं घर आयी तो मेरा बाल पकड़कर लात मुक्का व लाठी डण्डे से मारा पीटा जिससे मुझे काफी अन्दरुनी चोटे आई है। इस संबंध में बरगदवां थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार ने बताया की पीड़िता झिनका देवी के तहरीर पर आरोपी विवेक चौहान के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!