उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
बांस लदी खड़ी ट्राली से टकराया चार पहिया वाहन एक घायल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज
शनिवार की देर रात निचलौल कटरा चौराहे के निकट सड़क किनारे बास लादकर खड़ी ट्रैक्टरट्रॉली से एक चार पहिया वाहन पीछे से ठोकर मार दिया।घटना में एक ब्यक्ति को हल्की चोट आई,सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ब्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल में भर्तीकराया जहाँ इलाज के बाद घर वापस भेज दिया।
विवेक कुमार मोदनवाल पुत्र दिनेश मोदनवाल 25 बर्ष निवासी महुअवा ढाला अड्डा बाजार अपनी चार पहिया वाहन से गोरखपुर से ठूठीबारी की तरफ जा रहा था,निचलौल कटरा चौराहे के निकट सड़क किनारे ट्रैक्टरट्रॉली खड़ी थी जिसपर बास लदा था,पीछे से ठोकर मार दिया।घटना में एक ब्यक्ति घायल हो गया। डॉक्टरो ने बताया कि घायल व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद घर वापस भेज दिया गया।



