उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

आयुष फार्मासिस्ट जयप्रकाश सिंह का निधन,शोक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।
रविवार फरेंदा क्षेत्र के छितही बुजुर्ग,निवासी और आयुष विभाग में कार्यरत फार्मासिस्ट जयप्रकाश सिंह (उम्र 55 वर्ष), पुत्र विश्वनाथ सिंह का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। वें फरेंदा क्षेत्र के महादेव दूबे पर आयुष चिकित्सक के रूप में कार्यरत थें।बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब एक बजे उनकी तबीयत बिगड़ी गई। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनकटी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जयप्रकाश सिंह की मृत्यु की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग और परिजन भारी संख्या में अस्पताल पहुंचे। उनके निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। वें अपने क्षेत्र में एक समर्पित और कर्मठ स्वास्थ्यकर्मी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन को स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी क्षति माना जा रहा है।उनका अंतिम संस्कार संस्कार विधि विधान से करमैनी घाट पर किया गया।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!