LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

देवरिया में सात खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने जिले में सात खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया है।

गोपाल सिंह को पथरदेवा से देसही देवरिया, राजकिशोर सिंह को बरहज से रुद्रपुर, सूरज कुमार को भलुअनी से भागलपुर, सत्य प्रकाश को भागलपुर से भलुअनी, राजेश यादव को भटनी से बरहज, पंकज सिंह को देसही देवरिया से पथरदेवा ब्लाक का खंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व दिया गया है। सलेमपुर के खंड शिक्षा अधिकारी राम प्यारे राम अतिरिक्त रूप से भटनी का काम भी देखेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!