खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का लिया जायजा।
विद्यालय में उपस्थित बच्चों का लिया क्लास।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज
निचलौल खण्ड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा ने बुधवार को सीमावर्ती क्षेत्र के संविलियन विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय का 10:00 बजे से 1:00 बजे तक निरीक्षण किया। स्कूलों में स्टाफ की उपस्थिति तथा विद्यालय में छात्रों का नामांकन का जायजा लिया। इस दौरान स्कूल में मौजूद विद्यार्थियों से पढ़ाई का ब्यौरा लिया। उन्होंने क्लास में बच्चों को शिक्षा का उपदेश दिया। शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संविलियन विद्यालय मिश्रौलिया में बच्चों ने उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सटीक उत्तर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय स्टाफ की सराहना की। उन्होंने नामांकन वृद्धि शैक्षिक गुणवत्ता और विद्यालय के प्रचार प्रसार पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के सात विद्यालयों जिसमें कंपोजिट विद्यालय शीतलापुर प्राथमिक विद्यालय बैठवलिया प्रथम, द्वितीय कंपोजिट विद्यालय भेडियारी प्राथमिक विद्यालय गोसाईपुर कंपोजिट विद्यालय मिश्रौलिया कंपोजिट विद्यालय गेडहवा प्राथमिक विद्यालय भेडियारी कटान टोला का निरीक्षण किया गया। शीतलापुर विद्यालय में समय सारणी बनाने का निर्देश दिया गया। अनुपस्थित बच्चों से संपर्क करके नामांकन स्कूल में दाखिला कराए। भेडिहारी कटान टोला में 39 बच्चों का नामांकन पाया गया। सर्वे करके आख्या प्रस्तुति करने का निर्देश दिया गया है। तथा सभी विद्यालयों की समय सारणी का अनुपालन करने का निर्देश शिक्षकों को दिया गया है इस मौके पर सभी विद्यालयों में अध्यापक उपस्थित मिले।



