उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महंत बालकदास प्रदेश मंत्री एवं अभिषेक सिंह बने दुबारा विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज

घुघली ब्लॉक सभागार में रविवार को आयोजित विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में महंत बालकदास को संगठन का प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी तथा अभिषेक सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय किशोर शाही ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। संगठन मजबूत होगा तो देश और समाज बजबूत होगा। हिंदुत्व की ताकत बढ़ेगी।देश विकास के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन उत्तरोत्तर प्रगति करेगा और हिन्दू हितों की रक्षा करने में और सक्षम होगा। कार्यक्रम का संचालन महंत बालक दास ने किया।

इस अवसर पर संभाग प्रभारी कमलेश शाही, प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल, मंडल प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव, घुघली ब्लाक अध्यक्ष सोनू, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री अभय प्रताप सिंह, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, शैलेश यादव, कृष्ण गोविंद राव, हरिकेश यादव, श्याम बिहारी साहनी एवं गोरक्षा प्रकोष्ठ के रामबचन चौहान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!