उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

महाराजगंज में वयोवृद्ध कांग्रेसी का निधन कांग्रेस में शोक की लहर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

महाराजगंज जनपद के वयोवृद्ध कांग्रेसी  लालबाबू जायसवाल का आज 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया वह वर्तमान में लक्ष्मीपुर कस्बे में स्टेशन रोड पर अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे। 70 वर्षों से ज्यादा समय तक कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे और कांग्रेस कीअनवरत सेवा की। वह कांग्रेस के पूर्व सांसद स्वर्गीय महादेव प्रसाद के अति निकट रहे।

आज उनके निधन से महाराजगंज कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। कांग्रेस कार्यालय पर दो मिनट मौन रहकर सभी कांग्रेस जनों ने उनके प्रति  श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!