देवरिया

ईट लदी ट्राली उठा ले गए चोर

स्वाभिमान जागरण संवाददाता देवरिया। सलेमपुर कोतवाली के मलकौली स्थित एक ईंट भट्ठे से ईंट लदी ट्राली चोर उठा ले गए। यह घटना 24 अगस्त की है। पीड़ित रोज नवलपुर चौकी का चक्कर लगा रहा है। अभी तक न केस दर्ज हुआ और न ही ट्राली मिल सकी है।

लार थाना क्षेत्र के धवरिया निवासी बृज बिहारी यादव का मलकौली में ईंट भट्ठा चलता है। 24 अगस्त की रात जब ट्राली पर  आर पी वाई ब्रांड ईंट लोड करा कर भट्ठा मालिक घर चले आए। सुबह सोनबरसा में ईंट भेजना था। जब सुबह बृज बिहारी यादव भट्ठा पर गए तो ट्राली गायब थी। उन्होंने चौकी प्रभारी नवलपुर से इस बात की शिकायत की। लिखित तहरीर भी दी गई है। पुलिस ने आज तक केस दर्ज नहीं किया है।

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक श्रीयेश त्रिपाठी ने कहा कि पीड़ित का केस दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!