LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बघौचघाट में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, लाखों के जेवरात व नकदी बरामद

स्वाभिमान जागरण, देवरिया |

देवरिया। थाना बघौचघाट व एंटी थेफ्ट की संयुक्त टीम ने चोरी की बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय व सीओ नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में पुलिस ने अभियुक्त रहमत शाह पुत्र जैनुद्दीन शाह निवासी रामपुर महुआबारी, बघौचघाट (उम्र 30 वर्ष) को रामपुर महुआबारी चौराहे के पास ईंट भट्टे के पास से गिरफ्तार किया।
वादिनी ने 15 जुलाई को तहरीर दी थी कि वह 2 जुलाई से 15 जुलाई तक मझौली राज में बेटी के घर गई थी, वापस आने पर घर का ताला तोड़कर आलमारी-बक्से से जेवरात व नकदी चोरी हो गई थी। जिस पर थाना बघौचघाट पर मु0अ0सं0 118/2026 धारा 331(4), 305(A) BNS में मुकदमा दर्ज था।
अभियुक्त के पास से एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल व उसके घर से चोरी के 26 प्रकार के सोने-चांदी के आभूषण (पायल, नथिया, मांग टीका, नाक की कील, झाला, अंगूठी, लाकेट, चैन आदि) व 1100 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है।

पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी स्वीकार की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!