स्वाभिमान जागरण, देवरिया |
देवरिया। खुखुन्दू पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
एसपी अभिजित आर. शंकर के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बृजेश गुप्ता (25) निवासी सठियांव व रिंकू देवी (38) निवासिनी खजुरी करौता को गांगी रोड तिराहे से पकड़ा।
थाना खुखुन्दू में जयराम यादव की तहरीर पर केस नं. 205/26 धारा 108 BNS में मुकदमा दर्ज है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।

