LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सलेमपुर में महिला हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण, देवरिया।

देवरिया। सलेमपुर थाना क्षेत्र में महिला की चाकू मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह व सीओ सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में थाना सलेमपुर पुलिस ने अभियुक्त सोनू गुप्ता पुत्र स्व. नकछेद गुप्ता, निवासी पथारकला, बहराइच को उसके मामा के घर ग्राम भड़सड़ा से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त की निशानदेही पर हरनही चौराहे के पास रेलवे पटरी किनारे से आलाकत्ल चाकू व टीमपार पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों से खून लगे कपड़े बरामद हुए। मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 18 अगस्त की शाम बरसीपार रेलवे ट्रैक के पास दोस्त निर्मला देवी से कहासुनी के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है।
वादिनी के भाई उपेन्द्र ठाकुर की तहरीर पर थाना सलेमपुर में मु.अ.सं. 272/2026 धारा 103(1) BNS में मुकदमा दर्ज है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!