उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महराजगंज में अगस्त माह के लिए निःशुल्क राशन वितरण 20 जुलाई से शुरू होगा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत माह अगस्त 2025 के सापेक्ष पात्र राशन कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 20 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक किया जाएगा। यह जानकारी आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा दी गई।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं एवं 21 किग्रा चावल निःशुल्क वितरित किया जाएगा। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किग्रा गेहूं और 3 किग्रा चावल निःशुल्क मिलेगा।

वितरण के लिए उचित दर की दुकानें प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी। इस दौरान ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉस मशीनों से वितरण किया जाएगा। साथ ही, कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन किया जाएगा। कार्डधारकों से अपील की गई है कि वे सहयोग करते हुए सुरक्षित तरीके से राशन प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!