LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कोतवाली क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

स्वाभिमान जागरण देवरिया |

देवरिया। पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर चल रहे वांछित अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय और सीओ नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली प्रभारी शशिभूषण राय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज मेहड़ा पूरवा के पास से तीनों को दबोचा।

कैसे हुई वारदात –

17 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के शर्मा ढाबा के पास पुरानी रंजिश को लेकर रामशरन सिंह और उनके मित्र अमित शर्मा निवासी बलुआ, गौरीबाजार पर अशोक यादव, विपुल और 6-7 साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 20 अगस्त को अमित शर्मा की मौत हो गई।

रामशरन की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 562/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच में धारा 103(1) हत्या और 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की।

कौन हुए गिरफ्तार –

पुलिस ने प्रकाश में आए अभियुक्त राजन कन्नौजिया (36) निवासी बांकी बरई टोला, भीम यादव उर्फ नीरज यादव (32) निवासी रूच्चापार और सतीश यादव (28) निवासी बेलडरिया टोला खटही को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि नामजद मुख्य आरोपी अशोक यादव और विपुल की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!