उत्तर प्रदेशफतेहपुर

मायके गई महिला के बंद घर में नकब, लाखों के जेवर व नकदी चोरी

 

 खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर चिराई गांव में मायके गई महिला के बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार काटकर घर में प्रवेश किया और लाखों रुपये कीमत के जेवरात समेत पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। महिला के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

किशनपुर चिराई गांव निवासी रीता देवी पत्नी शारदा प्रसाद ने बताया कि वह 16 अगस्त को पति के साथ घर में ताला बंद कर अपने मायके खागा थाना क्षेत्र के सवंत गांव गई थीं। 21 अगस्त को वह पति के साथ घर लौटीं तो पीछे की दीवार कटी मिली। अंदर जाकर देखा तो बक्से में रखे जेवरात और नकदी गायब थे।

पीड़िता के अनुसार, चोर ढाई सौ ग्राम वजन की कमरपेटी, पायल, बेटी की पायल और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद होने के कारण आए दिन कोई न कोई आरोप लग रही है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!