देवरिया

डीएम ने पोखरे का किया निरीक्षण

स्वाभिमान जागरण संवाददाता  देवरिया। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने गौरी बाजार में शिव मंदिर स्थित श्रीराम पोखरा के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण परियोजना का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परियोजनाओं को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने एग्रीमेंट व एस्टीमेट को देखा। बताया गया कि इस पोखरे के सौंदर्यीकरण का कार्य नगर पंचायत गौरी बाजार द्वारा कराया जा रहा है। 2016 में की प्रथम किस्त प्राप्त हुई थी, मार्च 2021 में द्वितीय किस्त आई है जिससे सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। पोखरे में पानी की उपलब्धता के संबंध में बताया गया कि बारिश की पानी से अथवा वाटर रिचार्ज इसमें किया होता है। बताया गया कि वार्ड वाश होना बाकी है। चारों तरफ टाइल्स है लगी है। जिलाधिकारी ने पोखरे के किनारे रेलिंग लगाने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!