उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

सांप के काटने से भैंस की मौत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज
निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गिरहिया में सांप काटने से एक भैंस की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा गिरहिया निवासी हरिशंकर पुत्र महावीर परिवार के आजीवका के लिए भैंस का पालन किए हुए थे। इसी के सहारे परिवार का खर्च चल रहा था। इसी दौरान बुधवार को सुबह 4:00 बजे किसी जहरीले सर्प ने भैंस को काट लिया। इसके बाद भैंस की मृत्यु हो गई। भैंस पालक हरिशंकर ने बताया कि हर रोज की तरह भैंस को खिलाने पिलाने के बाद शाम को सुरक्षित जगह बांध दिया था। सुबह में भैंस को चारा डालने गया तो भैंस मृत्यु अवस्था में पड़ी हुई थी। भैंस को जहरीले सांप के काटने से मृत्यु हो गई है। भैंस के मरने से पूरा परिवार सदमे में है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!