अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ब्राउन शुगर तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार।

सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ गई है ब्राउन शुगर की तस्करी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज

कोतवाली क्षेत्र के बहुचर्चित ब्राउन शुगर तस्करी मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की। मंगलवार को एसएसबी, आबकारी विभाग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने भरलिया बांध रास्ते के पास से 35.53 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गड़ौरा निवासी धीरज पासवान पुत्र सोमई पासवान को गिरफ्तार किया था। बरामद ब्राउन शुगर कुल 30 पुड़ियों में पाई गई थी। पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया था कि यह मादक पदार्थ लोहरौली निवासी अनिकेश पुत्र प्रेम बहादुर ने नेपाल में सप्लाई के लिए दिया था। इस आधार पर पुलिस ने अनिकेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश के प्रयास तेज कर दिए थे।गुरुवार तड़के सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गड़ौरा शुगर मिल के पास से फरार मुख्य सरगना अनिकेश को गिरफ्तार कर लिया।जिसको आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए मा. न्या. महाराजगंज भेज दिया है।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दिनेश यादव, कांस्टेबल रामजनम और मनीष गौड़ शामिल रहे। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि ब्राउन शुगर के मामले में फरार मुख्य आरोपीत को गिरफ्तार कर कार्रवाई के लिए न्या. रवाना कर दिया है।

तीन दिन पहले 21 जुलाई को एसएसबी झूलनीपुर की टीम ने निचलौल थाना क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा के बहुआर कला लाइन टोला के पास से 18 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। वहीं 23 जुलाई को भरवलिया बांध रास्ते के के पास हुई संयुक्त कार्रवाई में बाइक से नेपाल की तरफ जा रहे एक युवक को 35.53 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। जिसमें पकड़े गए आरोपित ने लोहरौली निवासी मुख्य सरगना के बारे जानकारी दी थी, जिसको कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गड़ौरा शुगर मिल के पास से गिरफ्तार किया है। देखने की बात है कि बार्डर क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी का रैकेट समाप्त करने में सुरक्षा एजेंसियां कामयाब होती है या नहीं। यह कार्रवाई के बाद ही पता चलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!