LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

नरियाव गाँव का शिवम इसरो में वैज्ञानिक बना

क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

मईल (देवरिया )। इसरो। तीन अक्षर का यह नाम देश में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। इसरो,भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान सङ्गठन भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है जिसका मुख्यालय कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु में है। संस्थान का मुख्य कार्यों में भारत के लिये अंतरिक्ष सम्बधी तकनीक उपलब्ध करवाना व उपग्रहों, प्रमोचक यानों, साउन्डिंग राकेटों और भू-प्रणालियों का विकास करना शामिल है। इसी इसरो में देवरिया के एक लाल का चयन हुआ है। क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। लगन और मेहनत से एक होनहार ने न सिर्फ स्वयं एक मुकाम हासिल किया बल्कि परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया। मईल थाना क्षेत्र के नरियाव गाँव का शिवम इसरो में वैज्ञानिक बना है। मईल थाना क्षेत्र के नरियांव गाँव निवासी रामबदन कुशवाहा देवरहा बाबा आश्रम मईल चौराहे पर एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते है व उनका बेटा शिवम कुशवाहा शुरू से पढ़ने मे बहुत होनहार रहा है, आज उसने अपनी मेहन व लगन से इसरों मे वैज्ञानिक पद प्राप्त कर लिया है। उपयुक्त आशय की जानकारी उसके पिता रामबदन कुशवाहा ने दी। उसके वैज्ञानिक पर चयन होने की जानकारी मिलते है गांव क्षेत्र मे लोगो मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उसके चयन पर माता शकुंतला देवी, बड़े पिता बिरेंन्दर कुशवाहा, बड़ी माँ मधु देवी, वीरेन्द्र कुमार चौधरी, बृजेश कुशवाहा, रवीकेश चौधरी, कचन कुमार, श्यामू यादव, ओमनारायण यादव, जितेन्द्र सिंह, भरत चौधरी, सनोज गोड, दिनेश कुशवाहा, प्रवीण वर्नवाल, मनोज कुशवाहा, राजू कुशवाहा आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!