उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बजरंगी दर्शन सेवा संस्थान का दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन, 5100 दीपों से जगमगाया मानसरोवर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज
फरेंदा के दुर्गा मंदिर मानसरोवर पर बजरंगी दर्शन सेवा संस्थान के तत्वावधान में वार्षिक उत्सव एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर नगर में 5100 दीप जलाकर दीप प्रवज्ज्वलन का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिससे समूचा क्षेत्र आलोकित हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ एवं आरती के साथ हुआ। जिसकी अध्यक्षता डॉ. अशोक भारती ने की। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल एवं सिंटू सिंह द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन का कार्य नगर की महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने मिलजुल कर संपन्न किया। पंडित जगदंबा उपाध्याय व मुकेश आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर दिपोत्सव कार्यक्रम को संपन्न कराया।भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम का संचालन बजरंगी दर्शन सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।यह कार्यक्रम न केवल नगर के सामाजिक और धार्मिक जीवन को समर्पित था, बल्कि एकता, सहयोग और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की अद्भुत मिसाल भी प्रस्तुत करता है। इस कार्यक्रम में परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, प्रवक्ता एवं कर्मचारीगण,नगर पंचायत के कर्मचारीगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सेवाएं प्रदान कीं। दुर्गा मंदिर अध्यक्ष परमात्मा अग्रहरि ने प्रसाद वितरण में विशेष सहयोग किया।इसके अतिरिक्त संतोष पांडेय,प्रवक्ता अभिमन्यु शर्मा,संजय शर्मा, मुकेश जायसवाल, अश्वनी सिंह, शशांक पाल, राजेश सिंह आदि गणमान्य जनों ने भी अपने-अपने स्तर से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!