उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

कर्तव्यनिष्ठ एवं अच्छे कर्मचारी हमेशा किए जाते हैं याद—–सुरेश तिवारी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज ।

चिकित्सा और शिक्षा क्षेत्र का व्यक्ति कभी रिटायर नहीं होता। अवकाश प्राप्त करने के बाद भी समाज को अपनी सेवाएं देता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अवकाश प्राप्त कर रहे परमानंद तिवारी पूरे कार्यकाल में अपनी सेवाएं निष्ठा एवं समर्पण से दिया है।

यह बातें भारत स्काउट और गाइड के पूर्व प्रदेशिक सहायक आयुक्त सुरेश प्रसाद तिवारी ने कही। वह गुरुवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रामपुर बल्डीहा पर आयोजित विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान समाज में उसके अच्छे कार्य और व्यवहार से होती है। परमानंद तिवारी ने अपनी व्यवहार कुशलता और कर्तव्यनिष्ठा से सबका दिल जीतने का कार्य किया।

इस अवसर पर किसान नेता जितेंद्र सिंह ने अवकाश प्राप्त कर रहे श्री तिवारी को अंगवस्त्र देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परमानंद तिवारी की पूरी सेवाकाल बेदाग रहा है। अवकाश प्राप्त करने के बाद उनकी कमी की भरपाई करना मुश्किल है। उनकी कमी क्षेत्रीय जनता को सदैव खलती रहेगी। हम उनके सुख, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

इस अवसर पर फार्मासिस्ट अमरनाथ सिंह, योग प्रशिक्षक सलमा खातून एवं सरोज शर्मा ने उनका सम्मान कर उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!