उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दूसरी बिरादरी में शादी करने पर पिता ने बेटे को किया बेदखल,डीएम व एसपी को भेजा शपथ पत्र।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपाला निवासी अकतर पुत्र स्व. नसरुल्लाह ने अपने पुत्र मजहर को परिवार और संपत्ति से बेदखल कर दिया है। इस संबंध में अकतर ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से शपथ पत्र भेजकर कानूनी सूचना दी है।शपथ पत्र में अकतर ने लिखा है कि उनके दो बच्चे हैं, एक पुत्र और एक पुत्री। उनका पुत्र मजहर ने अपनी मर्जी से दूसरी बिरादरी की लड़की से शादी की और पत्नी के साथ बेंगलुरु में रह रहा है। पिता के अनुसार, शादी के बाद मजहर का व्यवहार परिवार के प्रति अपमानजनक हो गया। अकतर ने आरोप लगाया कि मजहर गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करता था और कई आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल रहा। इसलिए उन्होंने उसे परिवार और संपत्ति से अलग करने का निर्णय लिया है। अकतर ने डीएम और एसपी से अनुरोध किया कि इसे रिकार्ड में दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद उत्पन्न न हो।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!