अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला चौकीदार का शव, जाँच में जुटी पुलिस।

चौपरिया पुलिया के पास मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चौपरिया में गुरुवार सुबह एक चौकीदार का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान अदालत (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो श्यामदेउरवा थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अदालत बुधवार की शाम को अपनी मोटरसाइकिल से परतावल बाजार सामान खरीदने गए थे। वे रात में घर वापस नहीं लौटे। परिजन देर रात तक रिश्तेदारों से संपर्क कर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह राहगीरों ने परतावल-पुरैना मार्ग पर चौपरिया से पहले पुल के पास उनका शव देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शव की पहचान अदालत के रूप में की। अदालत धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और भजन-कीर्तन करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके चार बच्चे हैं – गौतम, सत्तन, अकालू और बेटी रंजना। बताया जा रहा है कि गौतम और रंजना की शादी नवंबर में तय थी। इस दुखद घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। बेटी रंजना, पत्नी निर्मला और मां मलगोइचा का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों बेटे परिवार से दूर रहकर रोजी-रोटी की तलाश में बाहर हैं। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!