महाराजगंज

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमवा खुर्द के बाहर स्थित बगीचे में शनिवार की सुबह 10 बजे एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। शव को अत्यंत परीक्षण हेतु भेजा गया है ।पीएम रिपोर्ट आने के बाद विधि कार्रवाई की जाएगी।
राम मित्तल का दूसरे नंबर का पुत्र रामराज उर्फ नाटे सुबह शौच के लिए बाहर गया था किंतु काफी देर हो जाने के बाद भी जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करते हुए गांव के बाहर निकले तो देखा कि बगीचे में स्थित एक पेड़ में रस्सी के सहारे उसका शव लटक रहा है। इस बात की सूचना गांव मेंआग की तरह फैल गई ।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को नीचे उतारा तथा थाने ले गई । विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अत्यंत परीक्षण हेतु महाराजगंज भेज दिया गया ।इस बाबत पूछे जाने पर उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मंदबुद्धि का था शव पीएम के लिए भेज दिया गया है ।पीएम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!