महाराजगंज

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 16 मामलों में से दो का ही हुआ निस्तारण

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज

जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील सभागार में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 16 मामले आये, जिसमें 02 मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। अवशेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्रतापूर्वक और नियमानुसार वादों को निस्तारित किया करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ, एसडीएम सदर दिनेश मिश्रा, एसीएमओ व अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!