उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

आखिरी सोमवार को मिश्रौलिया शिव मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु।

जयकारों के बीच किया जलाभिषेक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज

थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव मिश्रौलिया शिव मंदिर पर श्रावण मास के आखिरी सोमवार को पूजा अर्चना करने के लिए सुबह 4:00 बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ शिव मंदिर पर उमड़ पड़ी। शहर से लेकर गांव तक बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालु आस्था के रंग में लगे हुए हैं। घरों तथा शिव मंदिरों पर भजन कीर्तन और हर हर महादेव के जयघोष से श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र गांव में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम से सीमावर्ती क्षेत्र भक्ति में बना हुआ है। श्रद्धालु अनुभूतियों के सागर में गोता लगा रहे हैं। महिलाएं, युवक, बच्चे सभी श्रद्धालु एक हाथ में थाली तो दूसरे हाथ में लोटा लेकर अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं। पूरा क्षेत्र भोले भंडारी के जयकारों से गुजते रहे। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्ध अभिषेक कर रहे हैं। मंदिर पर पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान होते रहे। घरों में महिलाओं ने व्रत रखें। तथा भोले बाबा से सुख समृद्धि की कामना की। मनौती वाले देवस्थानों पर कावड़ यात्रियों ने नेपाल राष्ट्र के त्रिवेणी से गंगाजल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर बेलपत्र धतूरा पुष्प फूल को अर्पित कर गंगाजल और दूध से अभिषेक कर अपने सांसारिक कष्टों से निजात दिलाने की प्रार्थना की। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। तथा आसपास के गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए मंदिर पर पहुंच रहे हैं। तथा प्रसाद ग्रहण कर रहे है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!