उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जहरीले सांप के काटने से महिला की हालत नाजुक।

रविवार की रात घर में ही हुआ हादसा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसूली निवासिनी शारदा देवी रविवार रात में घर पर बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन फ़ौरन सीएचसी निचलौल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया। विष का असर ज्यादा होने के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सीएचसी के डॉक्टर उमेश चंद्र ने बताया कि महिला को एंटी स्नेक वेनम दिया गया है। लेकिन समय ज्यादा बीतने के कारण विष का प्रभाव ज्यादा है। आईसीयू जैसी निगरानी में महिला का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!