LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

देवरहा बाबा आश्रम सरयू की बाढ़ से घिरा

गोवंश को चारा की दिक्क़त

 

सरयू में बाढ़, देवरहा बाबा आश्रम जाने का मार्ग जलमग्न

रविशंकर तिवारी /स्वाभिमान जागरण 

सरयू में बाढ़ है। बाढ़ का पानी सड़क पर चढ़ गया है। देवरिया जिले के मईल में स्थित  देवरहा बाबा आश्रम सरयू की बाढ़ से घिर गया है। आश्रम को जाने वाली सड़क पर नारियाव गाँव से कुछ दूर आगे बढ़ने पर बाढ़ का पानी हिलोरे ले रहा है। जिस गति से सरयू का जल स्तर बढ़ रहा है उसे देख यह अनुमान लगाया जा सकता है कि बाढ़ का पानी अभी क्षेत्रफल को डुबोयेगा।आश्रम में पानी भरने से गौशाला के गायों के रहने खाने की दिक्क़त आ ख़डी हुई है।

देवरिया जिले के दक्षिणी छोर पर स्थित सरयू नदी के दियारा में देवरहा बाबा के आश्रम जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। घाघरा नदी के उफान ने कई गांवों को धीरे धीरे अपने बाढ़ की चपेट में लेना शुरू कर दिया है , जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विश्व प्रसिद्ध संत देवरहा बाबा के आश्रम को भी बाढ़ का पानी चारों ओर से घेर रहा है। जिससे वहां रहने वाले पशुओं के सामने चारे का घोर संकट पैदा हो गया है।

*बाढ़ की विभीषिका*

– देवरहा बाबा आश्रम में पानी भरने से 2 दर्जन से अधिक गायों को चारे की समस्या हो गई है।
– आश्रम के चारों तरफ पानी ही पानी है, जिससे आने-जाने के मार्ग पर भी पानी भर गया है।
– प्रशासन आश्रम के अलावा आसपास के गांव में बाढ़ पर नजर बनाए हुए हैं।

*प्रशासन की भूमिका*

– जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू कर दिया है।
– एसडीएम बरहज विपिन कुमार द्विवेदी ने अपने मातहतो को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए कहा है।
– पुजारी ने प्रशासन से गायों के लिए चारे की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। आस पास के कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

देवरिया जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर है, और प्रशासन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में तेजी लाने की जरूरत है। देवरहा बाबा आश्रम में बाढ़ का पानी भरने से पशुओं के सामने चारे का संकट पैदा हो गया है, जिसे जल्द से जल्द दूर करने की आवश्यकता है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!