उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सबया में किसान गोष्ठी, आलू की बुआई व लाभ पर दी गई जानकारी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज।

नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 16 सरदार पटेल नगर, सबया उत्तर टोला स्थित हट्ठी माई कोल्ड स्टोरेज परिसर में रविवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आलू की बुआई की उन्नत तकनीक और उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य रामप्यारे पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मिट्टी की जांच कराकर विभिन्न किस्मों के आलू की खेती से आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बसुली के वैज्ञानिक विजय चंद्रा ने गन्ना, धान, मक्का, दलहनी-तिलहनी फसलों के साथ आलू की मिश्रित खेती और जैविक उर्वरक के उपयोग पर जोर दिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैप्टन मानवेंद्र सिंह ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के अनुसार फसलों के चयन की सलाह दी। इस मौके पर प्रगतिशील किसान जितेंद्र बहादुर उर्फ नथुनी सिंह, सुधीर सिंह, रामचंद्र जायसवाल, जनार्दन यादव, बच्चन लाल गौड़, धर्मेंद्र कुमार मल्ल, अरुण कुमार पांडेय, रमेश चौरसिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन मदन पांडेय ने किया। इस दौरान अवनींद्र सिंह, हरिशंकर सिंह, राजेश सिंह, भोरिक यादव, याकूब अली रायनी, रविंद्र गुप्ता, मोहन सिंह, राजू सिंह, राजदेव यादव, आशुतोष सिंह, अली हुसैन सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!