उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

भेडियारी गांव के मेंन रोड पर पुलिया निर्माण अधूरे में अटका।

गांव के ग्रामीणों को आने-जाने में हो रही परेशानी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज।

निचलौल ब्लाक क्षेत्र के मुसहर भेडियारी गांव के मुख्य सड़क 14/7 पुल के पास बन रही लोक निर्माण द्वारा पुलिया अधूरे में लटका हुआ है। जिससे गांव के ग्रामीण व स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण संदीप मद्धेशिया, विजय, अमरनाथ, रेखा, कैलाश, दुर्गेश, अभिमन्यु ने बताया कि एक साल से इस पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया के दोनों तरफ दीवाली बनकर तैयार हो गई है। लेकिन इसका छत आज तक नहीं लगा। जिससे आवागमन वर्षों से बाधित है। गांव पर पहुंचने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अधूरे पुलिया निर्माण के कारण यहां किसी भी समय दुर्घटना होने की खतरा बना रहता है। विशेष रूप से बारिश के मौसम में यहां से गुजरने वालों को अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव पर पहुंचने के लिए पगडंडी रास्तों तथा लम्बी दूरी का सहारा लेना पड़ रहा है। रात के समय इस मार्ग पर दुर्घटना होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। स्थानीय निवासियों ने इस पुल का शीघ्र निर्माण करने की मांग की है। ताकि इस मार्ग पर आवागमन सुरक्षित हो सके। ग्राम प्रधान दुष्यंत सिंह ने बताया की प्राo लोक निर्माण विभाग महराजगंज से शिकायत करने के बावजूद इसका समाधान आज तक नहीं हो सका। जिससे आवागमन बाधित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!