LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

चार गोवंश बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिले के बरियारपुर थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह मय हमराह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति / वाहन की चेकिंग की जा रही थी। मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि दो पीकअप मैजिक वाहन में गोवंशीय पशुओं को लादकर तस्करी हेतु बिहार ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय हमराहियान पुलिस बल द्वारा सिसवा गांव के पास अस्थायी बैरियर बनाकर गहनता से आने जाने वाले वाहनो कि चेकिंग की जाने लगी। कुछ देर बाद पिकअप वाहन नं0 UP 52 AT 3750 व UP 52 AT 3953 आते दिखायी दिये । उक्त वाहन को पकड़ लिया गया व गाड़ी में सवार चालक सहित 04 लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा सभी अभियुक्तों से पुछताछ के बाद तस्करी हेतु रास्ता बताने वाले लाइनर को अपने वाहन संख्या हीरो स्पलेण्डर BR 28M 3305 के साथ कुछ दुरी पर मौजूद था उसे भी गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 190/2023 धारा 3/5ए/8 गौवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस मामले में रामप्रसाद यादव पुत्र बाबूनन्दन यादव सा0 भानपुर थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार, अजरुद्दीन अंसारी पुत्र स्व0 हदीश अंसारी सा0 रमन छपरा थाना बरियारपुर जनपद देवरिया ,अंकित पाल पुत्र रामकृपाल सा0 अहिरौली थाना बघौचघाट जनपद देवरिया, सन्नी गिरी पुत्र मनोज गिरी सा0 गौरकोठी भागठा टोला थाना बरियारपुर जनपद देवरिया , विश्वजीत पुत्र मिथिलेश सा0 मठिया थाना बरियारपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!