अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

फरेंदा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।

दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी।पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को फरेंदा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 140/ 25 धारा 80(2) 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत पंजीकृत था अभियुक्त गुलशन गिरी, पुत्र लाल बहादुर, 20 वर्षीय तथा दूसरा लाल बहादुर गिरी, पुत्र शंकर 42 वर्षीय निवासी उपरोक्त ग्राम बरातगाढ़ा, फरेंदा को उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई। कोतवाल ने बताया कि दोनों अभियुक्त उक्त मामले में वांछित थे और उन्हें पकड़ने के लिए टीम काफी समय से प्रयासरत थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक जितेंद्र तिवारी, कांस्टेबल राहुल सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!