उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
आगामी त्योहार को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
आगामी त्योहारों को देखते हुए मंगलवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता और सीओ सदर के संयोजन में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें उपस्थित लोगों ने अपने विचार रखे। आगामी त्योहारों चहेल्लुम, कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी को देखते हुए मंगलवार को श्यामदेउरवा थाना परिसर में उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार और सीओ सदर जयप्रकाश त्रिपाठी की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, अजय सिंह, अजय कुमार, अनिकेत सिंह, ग्राम प्रधान समेत थाना क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


